
नूरपुर की जनता अब झूठी गारंटियों और अधूरे वादों से तंग आ चुकी है “हर घर स्वच्छ जल”, जसूर बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज सहित अंकों अन्य बड़ी विकास योजनाओं के नाम पर जनता को केवल ठगा गया, लेकिन लगभग साढ़े तीन साल के बाद भी अधिकांश वादे धरातल पर नजर कहीं नजर नहीं आ रहे। यह बात नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन एक पत्रकार वार्ता के दौरान नूरपुर के वर्तमान भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का को आड़े हाथों लेते हुए कही।
महाजन ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि झूठे वादे ज्यादा दिन नहीं चलते। जनता अब भाषण नहीं, विकास चाहती है। उन्होंने दावा किया कि यही असर आगामी पंचायत और जिला परिषद चुनावों में भी दिखाई देगा।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समर्थित जिला परिषद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरी है।
पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके समय में 28 स्कूल अपग्रेड हुए, सड़कें और पुल बने, पानी की योजनाएं शुरू हुईं, कॉलेज, अस्पताल, रेस्ट हाउस, बस स्टैंड और मिनी सचिवालय जैसे बड़े विकास कार्य हुए।
उन्होंने कहा कि विकास नारों से नहीं, ज़मीन पर दिखने वाले कामों से होता है और अब नूरपुर की जनता फिर उसी विकास मॉडल की ओर देख रही है।
No comments:
Post a Comment