Showing posts with label news update. Show all posts
Showing posts with label news update. Show all posts

Thursday, November 3, 2022

नूरपुर में लग रही ओपीएस (OPS) की मेहंदी

राकेश शर्मा (जसूर) 03 नवंबर 2022
विधान सभा क्षेत्र नूरपुर में जबरदस्त चुनावी हलचल के बीच कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन लगातार नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों की समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से अजय महाजन का लुभावनात्मक प्रचार चर्चा में है जिसमें हर नुक्कड़ सभा में महिलाएं पुरानी पेंशन योजना को दुबारा बहाल करने के हक में और अजय महाजन को समर्थन देते हुए मेंहदी लगवा रही हैं। मेंहदी द्वारा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस स्कीम) बहाली और "जय अजय तय अजय" का नारा दिया जा रहा है। 
नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने के पूर्व ओपीएस मेंहदी और लोकनृत्य की टीम अजय महाजन के विचार लोगों तक पहुंचा रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस स्कीम) को दुबारा लागू करने के साथ साथ महिलाओं को प्रति माह 1500 की प्रोत्साहन राशि देने के फैसले भी महिलाओं के बीच समर्थन की बड़ी वजह बन रहा है।
गुरुवार को ग्राम पंचायत ठेहड़ और हटली में नुक्कड़ सभा में अनेकों महिलाओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ ओ पी एस मेंहदी लगवाई गई। इसी के साथ साथ लोकनृत्य के द्वारा भी अजय महाजन का पूरा समर्थन दिखा। नुक्कड़ सभाओं में महिलाओं और पुरुषों का कहना है कि ओपीएस मेंहदी एवं लोकनृत्य एक अनूठा चुनाव प्रचार है जिससे सभी और हर्ष और उल्लास का माहौल बनता जा रहा है।
पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल करना कांग्रेस की 10 गारंटियों में से एक है। अन्य महत्वपूर्ण गारंटियों में महिलाओं को प्रति माह 1500 की प्रोत्साहन राशि, 300 यूनिट फ्री बिजली, युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार एवं 680 करोड़ का स्टार्ट अप फंड शामिल है। वहीँ लोहरपुरा पंचायत से अनेक परिवारों ने भाजपा का साथ छोड़ अजय महाजन को अपना समर्थन दिया।

Friday, October 2, 2020

देश प्रदेश से जुड़ीं बड़ी ख़बरें (2 अक्तूबर 2020)

शाश्वत वशिष्ट (हिमाचलविज़िट) 2 अक्टूबर 2020 

पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ दी गई शहीद सुरेश कुमार को अंतिम विदाई:

गुरुवार को  शहीद सुरेश कुमार की पार्थिव देह गुरुवार को सुबह उनके पैतृक गांव पहुंची। पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ दी गई शहीद सुरेश कुमार को अंतिम संस्कार किया गया। सुरेश कुमार मंगलवार को जम्मू में सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण शहीद हो गए थे।

पाकिस्तान की गोलाबारी में भारतीय सेना के 3 जवान शहीद:

गुरुवार को पाकिस्तान ने LOC पर फिर सीज़फायर का उलंघन किया। पाकिस्तानी गोलाबारी में भारत के 3 जवान शहीद हो गए और 5 जवान घायल हो गए। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। 

Unlock: भारतीय अब इन 16 देशों की कर सकेंगे यात्रा:

द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था के तहत भारतीय अब 16 देशों की यात्रा कर सकेंगे। अब भारतीय अफगानिस्तान, बहरीन, भूटान, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, केन्या, मालदीव, नाइजीरिया, ओमान, कतर, यूएई, यूके और अमेरिका देशों की यात्रा कर सकेंगे। 

व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़े:

व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 26.5 रुपये बढ़ गए हैं। उपभोक्ताओं को अब डिलीवरी चार्ज सहित कुल 1309 रुपये चुकाने होंगे। हालाँकि घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में लगातार दूसरे महीने भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।   

कोरोना अपडेट :


हिमाचल में 5 और लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत:
वीरवार को हिमाचल में 119 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए जबकि 5 और लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है। 
जिला काँगड़ा में 35 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव।  

IPL 2020:
मुंबई ने पंजाब को 48 रनों से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। 
आज चेन्नई और हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला।