Saturday, September 5, 2026

कान्हा की भक्ति में डूबा आधुनिक पब्लिक स्कूल जसूर, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राकेश शर्मा (समाचार हिमाचल) 05 सितम्बर 2026
आधुनिक पब्लिक स्कूल, जसूर (मठोली) में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मेरा कृष्णा सबसे प्यारा’ एवं ‘मेरी राधा सबसे प्यारी’ विषय पर राधा-कृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं, चौथी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए जूनियर एवं सीनियर वर्ग में अंतर-सदनीय राधा-कृष्ण भजन नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई।
नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी-ए से अनाया, सनाया, अमायरा, प्रिशा, राजवीर, कृष, आयुष व तनीष; नर्सरी-बी से प्रियांशी, भाविका, सनाया, दिव्यांशी, अर्णव, रुद्रांश, आश्विक व मितांश; एलकेजी-ए से प्रियांशी, अमायरा, माहिरा, दीपांशी, कियांश, शिवांश, खुशांत व आकर्षित; एलकेजी-बी से हरलीन, भूमि, वेदिका, रूदवी, कार्तिक, राघव, हरदंश व विरांश; यूकेजी-ए से दिव्यांशी, चित्रांची, शिनाया, रिया, अविषा, ऋषभ, हृदय व दक्षित; यूकेजी-बी से किस्मत, रियांशी, अनाया, अनाया, परमजीत, गर्व व विवांश ने भाग लिया। 
कक्षा पहली-ए से रियांशी, अहाना, अंशिका, प्रांशी, रुद्र, नक्ष, अरुण व पृथव; पहली-बी से युविका, गुरप्रीत, प्रियांशी, वेदिका व दिव्यांश; दूसरी कक्षा से आरव, शिवांश, अहाना, वृज बाला व अर्षी तथा तीसरी कक्षा से दिव्यांश, नंदिनी, प्रियांशी, अवनी व समायरा ने ‘मेरा कान्हा सबसे प्यारा’ एवं ‘मेरी राधा सबसे प्यारी’ प्रतियोगिता में अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंतर-सदनीय डांस प्रतियोगिता के जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विद्यालय के चार सदनों—एक्सीलैंट, जीनियस, ब्रिलिएंट और मैक्रोमाइंड—के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण के भजनों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। 
जूनियर वर्ग के फाइनल में जीनियस हाउस के नंदिका, कनिका, अवनी, नव्या, अनिका, अपूर्वी, प्रियांशी, कृतिका, काव्या, श्रुति, रूबिका, गोपेश, ऋषभ व नवन्या ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। 
सीनियर वर्ग के फाइनल में मैक्रोमाइंड हाउस के सेजल, रिधिमा, काव्या, सुहानी, आयुषी, रितिका व आनवी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी सदनों के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं।

दर्शकों की पुरजोर मांग पर राधा-कृष्ण के भजनों के अलावा कक्षा नवमी के छात्रों अर्शदीप, कार्तिक और पीयूष ने पंजाबी गीत ‘मोरनी’ पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। विशेष बात यह रही कि कक्षा नवमी के इन छात्रों ने मात्र दो घंटे में इस प्रस्तुति की तैयारी स्वयं की थी। उनकी मनमोहक और ऊर्जावान प्रस्तुति पूरे कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।
इस वर्ष कार्यक्रम की एक खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों की तैयारी बिना अध्यापकों की प्रत्यक्ष सहायता के स्वयं कोरियोग्राफर बनकर की। इसका उद्देश्य यह भी था कि कार्यक्रम में भाग न लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई अध्यापक साथ-साथ करवाते रहें। 
अध्यापकों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को केवल एक बार आवश्यक रिहर्सल करवाई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने स्वयं अपनी प्रस्तुतियों की रूपरेखा तैयार की और अभ्यास किया। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ावा मिला।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापकों कीर्ति, रजनी, निकिता, ललिता, सुमन, अनुपम, अदिति, सुचेता, मंजु, गुलशन, दीपिका, आंचल, वंदना, सरला, मधु, रीना, लीना, मोहित व राजेश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी निर्णायकों ने प्रस्तुतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए विजेताओं का चयन किया। परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों ने निर्णायकों की निष्पक्ष भूमिका की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को फलाहार वितरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशवीन पठानिया एवं निर्मल ठाकुर ने विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व तथा विशेष रूप से नूरपुर के राज्यस्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर कृष्ण भक्ति, संगीत, नृत्य और उल्लास से सराबोर रहा तथा विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी समारोह को यादगार बना दिया।

No comments:

Post a Comment