Saturday, March 7, 2020

गंगथ के बैभव ने सेना में लैफ्टिनैंट बन किया क्षेत्र का नाम रौशन



राकेश शर्मा: जसूर: 07 मार्च 2020


हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गंगथ निवासी सुनील गुप्ता व विनय महाजन के सपुत्र वैभव महाजन ने  आफिसर प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई से लैफ्टिनैंट की उपाधी प्राप्त कर न सिर्फ अपने माता पिता बल्कि क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। बैभव अभी पैरा स्पैशल फोर्स में अपनी सेवाएं देंगें।


वहीँ पासिंग आउट परेड में बैभव ने परेड की कमान संभालते हुए प्रदेश व अपने क्षेत्र को गौरवान्वित होने का एक और मौका दिया। उन्हे इस वर्ष अकादमी में द्वितीय स्थान भी हासिल हुआ है। उन्हें नौसेना के एडमिरल कर्मवीर सिंह ने इसके लिए सम्मानित भी किया।


परेड की कमांड संभालने पर बैभव के कंधो पर लैफ्टिनैंट जनरल संजीव कुनाल कमांडैंट अफसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई ने सितारे लगाए व माता पिता भी उनके साथ शामिल रहे। इस अवसर पर उनके दादा विजय महाजन भी उपस्थित रहे। 


गंगथ क्षेत्र में जन्मे वैभव महाजन का आरम्भ से ही भारतीय सेना में जाने का लक्ष्य था। कड़ी मेहनत, मातापिता व गुरुजनों के मार्गदर्शन व प्रेरणा के साथ ही ईश्वर की कृपा से उन्हे अपना सपना साकार करने का अवसर मिला।


वैभव की प्रारम्भिक शिक्षा आर्य स्कूल बकलोह कैंट से आरम्भ हुई। कक्षा एक से जमा 2 तक एमसीएस राजा का बाग में पढ़ाई की। स्तानक की पढ़ाई के लिए उन्होने चंडीगढ़ से पूरी की। साथ ही एनसीसी के कैडेट भी रहे। एनसीसी में उन्हे बैस्ट कैडेट का पदक भी मिला। फिर वे 26 जनवरी कैम्प के लिए दिल्ली भी गए। एनसीसी मे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्हे YEP के अन्तर्गत रूस जाने का अवसर भी मिला। इसी दौरान पंजाब विश्विद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई करते उनका चयन भारतीय सेना के लिए हुआ। वे पिछले मार्च मे ही ओटीए चेन्नई गए थे।


वैभव के पिता सुनील गुप्ता व माता विनय महाजन गंगथ के सरकारी स्कूल में कार्यरत हैं।


No comments:

Post a Comment