राकेश शर्माः जसूरः 18 मार्च 2020
मुझे जो कांगड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी हाई कमान द्वारा सोंपी गई है उसके लिए मैं पार्टी हाई कमान को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मैं उस पर खरा उतरने की भरपूर कोशिश करूँगा। हमारा लक्ष्य 2022 में होने वाले चुनावों में युवाओं के साथ तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के मार्गदर्शन के साथ जिला कांगड़ा की पंद्रह की पंद्रह विधानसभा सीटें जीतने का होगा। यह कहना है नवनियुक्त कांगड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष व नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन का।
उन्होने कहा कि पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक लेजाकर जनता को उससे अवगत करवाएंगे तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस की कमेटियों को मजबूत किया जाएगा तथा हर कांग्रेस कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाएगा।
उन्होने कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने के लिए विषेश तौर पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, हि॰ प्र॰ कांग्रेस प्रभारी श्रीमति रजनी पाटिल जी तथा सहप्रभारी गुरकीरत सिंह जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह राठौड़ जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अंनद शर्मा जी, राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव श्रीमति आशा कुमारी जी, विपक्ष के नेता श्री मुकेश जी, राज्यसभा सांसद श्रीमति विप्लव ठाकुर जी, पूर्व सांसद चन्द्रेश कुमारी जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री बृज विहारी वुटेल जी, पूर्व मंत्री श्री जी एस बाली जी, पूर्व मंत्री श्री चन्द्र कुमार जी, पूर्व मंत्री श्री सुजान सिंह पठानिया जी कांगड़ा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तथा हि॰ प्र॰ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।
No comments:
Post a Comment