Sunday, May 10, 2026

700 में से 693 अंक ले कर जसूर की हरप्रीत कौर ने प्रदेश भर में प्राप्त किया सातवां स्थान

राकेश शर्मा (समाचार हिमाचल) 10 मई 2026

विकास खंड नूरपुर के अंतर्गत प्रमुख व्यापारिक कस्वा जसूर स्थित आदर्श भारतीय पब्लिक स्कूल की छात्रा हरप्रीत कौर ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हरप्रीत ने 700 में से 693 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल और आसपास के इलाके में खुशी की महौल है।
हरप्रीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हुए हरप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान अनुशासित दिनचर्या अपनाई। वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल केवल शैक्षणिक कार्यों के लिए करती थीं और रोज करीब 7 से 8 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। 
हरप्रीत ने कहा कि स्कूल में सामान्य शिक्षा के साथ आध्यात्मिक मूल्यों और वेदों का ज्ञान भी दिया जाता है, जिससे मानसिक एकाग्रता मजबूत हुई और पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिले।
हरप्रीत ने आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है। उनकी माता ज्योति देवी जसूर पंचायत की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं, जबकि पिता हरनाम सिंह सीमा सुरक्षा बल (BSF) से सेवानिवृत हुए हैं।
स्कूल के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि हरप्रीत शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं। उन्होंने आठवीं कक्षा में भी 96 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल प्रबंधन और परिवारजनों ने मिठाई खिलाकर हरप्रीत को शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment