राकेश शर्मा (समाचार हिमाचल) 11 मई 2026

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में आधुनिक पब्लिक स्कूल ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
प्रधानाध्यापक सुशवीन पठानिया तथा निर्मल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय के कुल 39 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम में 14 विद्यार्थियों ने 90 से 97 प्रतिशत तक अंक अर्जित किए, जबकि लगभग 16 विद्यार्थियों ने 80 से 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त छह विद्यार्थियों ने 70 से 79 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में हर्षित ने 679 अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त अंशिका ने 664, जानवी ने 658, अक्षरा ने 657, शिवांगी ने 654, अंजली ने 651, कुणाल ने 648, आर्यन ने 641, जानवी ने 641, अक्षरा ने 637, कमल ने 637, आयुष ने 635, जावेद ने 631 तथा आदित्य ने 630 अंक प्राप्त कर विद्यालय में उच्च स्थान हासिल किए।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार करीब 15 विद्यार्थियों ने गणित, अंग्रेज़ी, विज्ञान तथा कंप्यूटर साइंस जैसे कठिन विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है।
प्रधानाध्यापक सुशवीन पठानिया और निर्मल ठाकुर ने इस शानदार परिणाम के लिए विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मां सरस्वती से उनके निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की प्रार्थना की।
No comments:
Post a Comment