केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर में भारी उत्साह देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से केंद्रीय बजट की प्रस्तुति का लाइव प्रसारण देखा और सुना।
इस अवसर पर जिला सह प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का तथा जिला अध्यक्ष राजेश काका विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास से जुड़े प्रावधानों की विशेष रूप से सराहना की गई।
वक्ताओं ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त करता है तथा हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बजट के जनकल्याणकारी प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
