Thursday, May 16, 2024

जानिए: चुनाव व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने क्यों किया अंतर्राज्यीय नाकों का दौरा

राकेश शर्मा (समाचार हिमाचल) 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने नूरपुर में लोकसभा चुनावों से सम्बंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कंडवाल, ढांगू और लोधवां में पुलिस द्वारा स्थापित अंतर्राज्यीय नाकों का निरीक्षण किया तथा प्रशासन व पुलिस द्वारा किए गए इंतजामों का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनावों के दौरान स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों की शत -प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित बनाना सभी का दायित्व है। 
 
 उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सीमा सीमांत राज्य पंजाब के साथ लगती होने के कारण बाहरी राज्यों से ज़िला की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहनता से चेकिंग करना तथा अन्य गतिविधियों पर पैनी नजर रखना जरूरी है। जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के साथ चौकसी बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर पुलिस उप अधीक्षक विशाल वर्मा ने पुलिस ज़िला नूरपुर द्वारा किए गए प्रबन्धों व तैयारियों बारे जानकारी दी।



Friday, May 10, 2024

हिमाचल में युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ संस्थान भारत ने किया कार्यकारिणी का गठन


युवा ब्रह्म शक्ति (मेवाड़ संस्थान) भारत के राष्ट्रीय संरक्षक महंत मोहन शरण महाराज जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेशजी पुरोहित व राष्ट्रीय प्रचारक डॉक्टर एस के शर्मा की अनुसंशा पर हिमाचल प्रदेश में युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ संस्थान भारत- ने अपनी कार्य कारिणी का गठन किया। जिसमें मातृ शक्ति को भी दायित्व सौंपे गए। 
युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ संस्थान भारत की स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी और 9 प्रदेशों में युवा ब्रह्म शक्ति (मेवाड़ संस्थान) भारत द्वारा सेवा कार्य किए जा रहे हैं। 
जिला कार्यकारिणी में जिला कांगड़ा के नूरपुर से संबंध रखने वाले पप्पी शर्मा को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई, जिला उपाध्यक्ष अंकुश शर्मा रॉकी को बनाया गया जिला मंत्री राजिंद्र शर्मा राजू व नूरपुर के सुधांशु शर्मा को जिला कांगड़ा का प्रचार प्रसार मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
जिला मंडी के विजय शर्मा को जिला अध्यक्ष, संजय शर्मा को जिला उपाध्यक्ष व धर्मी शर्मा को मातृ शक्ति जिला मंडी की अध्यक्षा बनाया गया। सुंदर नगर से कमलेश शर्मा को मातृ शक्ति जिला अध्यक्षा का दायित्व सौंपा गया।
युवा ब्रह्म शक्ति (मेवाड़ संस्थान) भारत हिमाचल प्रदेश की नव गठित कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय संरक्षक महंत मोहन शरण महाराज जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेशजी पुरोहित, राष्ट्रीय प्रचारक डॉक्टर एस के शर्मा, युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ संस्थान भारत के समस्त अधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा जो हमें दायित्व सौंपे गए है उनका हम सभी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और जल्द से जल्द हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

🔴जसूर: बारिश के बाद नालों में उफान||पानी का रौद्र रूप, देखें वीडियो