Thursday, December 29, 2022

केसीसीबी ने ठगी से बचने के दिए टिप्स

राकेश शर्मा (जसूर) 28 दिसम्बर 2022 
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की नूरपुर शाखा द्वारा विकास खंड नूरपुर की ग्राम पंचायत भुगनाड़ा में शाखा प्रबंधक अश्वनी धीमान की अध्यक्षता में गुरुवार को "ग्राहक जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता शिविर" का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राहकों को ऑनलाइन व मोबाइल फोन के माध्यम से होने बाली ठगी से बचने के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही इस संबंध में सतर्क रहने के लिए हिदायतें भी दी गई। 
शिविर में स्वयं सहायता समूहों के गठन, संगठन व वित्त पोषण में संबंधित सरकार व बैंक की नीतियों के बारे में भी अवगत करवाया गया। सरकार की योजनाओं जीबन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना ब ऋण संबधी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। 
इस अवसर पर बिभिन्न स्वंय सहायता समूहों और संगठनों के पदाधिकारी, समिती सदस्य रीता पठानिया, प्रधान व बार्ड सदस्य सहित अन्य संगठनों के सदस्य और गांवबासी मौजूद रहे।

Wednesday, December 28, 2022

नूरपुर ब्लाक कांग्रेस व कांग्रेस सेवादल ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस

राकेश शर्मा (जसूर) 28 दिसम्बर 2022 
जैसा कि देश, प्रदेश मे कांग्रेस द्वारा 138वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है उसी कड़ी में नूरपुर ब्लाक कांग्रेस व कांग्रेस सेवादल ने मिलकर नूरपुर के राजा का बाग स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया। ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान के साथ समारोह की शुरुआत की गई। इस मौके पर नूरपुर ब्लाक कांग्रेस व कांग्रेस सेवादल के सदस्यों सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने कहा कि आज नूरपुर में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता नूरपुर ब्लॉक कांग्रेसाध्यक्ष सुशील मिन्टू ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 को हुई थी और आज 28 दिसम्बर को कांग्रेस कार्यकर्तों ने स्थापना दिवस मना कर कांग्रेस पार्टी को और ज्यादा मजबूत कर कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर पर जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लोगों के पास पहुँचाने के संकल्प लिया। 
वहीँ नूरपुर ब्लाक कांग्रेसाध्यक्ष सुशील मिन्टू ने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन के आदेश पर हमने कांग्रेस भवन राजा का बाग में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया जिसमे भरी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 

Thursday, December 22, 2022

जानिए: मलेंद्र राजन (विधायक इंदौरा) विधानसभा सत्र में सरकार के समक्ष किसकी मांगे रखेंगे

राकेश शर्मा (जसूर) 22 दिसम्बर 2022

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खण्ड इन्दौरा का एक प्रतिनिधि मंडल खण्ड अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित विधायक मलेन्द्र राजन से मिला, जिसमे उनका फूल मालाएं व शॉल एवं टोपी पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए शिक्षा खण्ड इन्दौरा के प्राथमिक शिक्षकों की ओर से बधाई दी। विधायक मलेन्द्र राजन साथ पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं निर्देशक ग्रामीण बैंक ओम प्रकाश कटोच व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव कमल किशोर को भी सम्मानित किया। 
इसके साथ खण्ड अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने प्राथमिक शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को उनके समक्ष रखा, जिसका उनके साथ आये विशेष अतिथियों ने भी अपने सम्बोधन में इन मांगों का समर्थन किया, जिसमे वर्तमान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के प्रयास को सराहा तथा जनवरी 2016 से जेबीटी से मुख्य शिक्षक पद पर पदोनित हुए शिक्षको की वेतन वृद्धि जो कि हाल ही में बंद की गई है को पुनः बहाल करने बारे व शिक्षा खण्ड इन्दौरा की भोगोलिक परिस्तिथयों को देखते हुए खण्ड स्तर पर एक शिक्षक भवन बनवाने की मांग की गई और खण्ड इन्दौरा के विभिन्न पाठशालाओं में जेबीटी, ईटीटी, मल्टी टास्क वर्करो के रिक्त पदों को शीघ्र अतिशीघ्र भरने की मांग भी रखी।
इस सन्दर्भ मे खण्ड कार्यकारिणी द्वारा उन्हें एक मांगपत्र भी सौंपा गया। विधायक मलेन्द्र राजन ने अपने सम्बोधन में शिक्षक संघ की इन मांगों को न्यायोचित बताते हुए विधानसभा सत्र में सरकार के समक्ष उठाने की बात की व खण्ड इन्दौरा में जल्दी ही एक शिक्षक भवन बनाने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर शिक्षक संघ खण्ड इन्दौरा के वरिष्ठ उपप्रधान यशपाल, महालेखाकार सुधा कटोच, महासचिव मनोहर राणा, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, संयुकय सचिव नरोत्तम सिंह, केंद्रीय मुख्य शिक्षक महिपाल कटोच, अनिता कटोच सहित भारी संख्या में प्राथमिक शिक्षक मौजूद रहे। 

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह: आधुनिक पब्लिक स्कूल में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से लूटी बाहवाही

21 दिसम्बर 2022
आधुनिक पब्लिक स्कूल जसूर ने बुधवार को अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बढ़ी ही धूम धाम के साथ मनाया। समारोह में विभिन प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। प्रमुख समाजसेवी एवं  रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा नूरपुर के अध्यक्ष अकिल बक्शी समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के आगे द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाध्यापक सुशवीन पठानिया व निर्मल ठाकुर ने मुख्यातिथि व रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।  
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा सातवीं की छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत कर की। कक्षा पहली के छात्रों द्वारा, नर्सरी, एल. के. जी. व यू. के. जी. के बच्चों द्वारा विभिन गानों पर मनमोहक नृत्य पेश किये।
प्राईमरी सैक्शन में कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के बच्चों ने गुड नालो ईश्क मीठा, देशभक्ति, मितवा व पंजाबी मैश अप व नीक्की जीनी गोजरी तो मिडल सैक्शन में कक्षा छ्ठी से आठवीं तक बच्चों ने फुलकारी, मेरा जूता है जापानी, शिव तान्डव पर बहुत ही सुन्दर व मनमोहक नृत्य पेश किया गया।
विद्यालय के सीनियर सैक्शन में हरियाणवी, लडकियों का पंजाबी मैश अप भांगडा, गिद्दा, पहाडी गाने मेरी उट्ठी कलेजे पीड व लडकों के पंजाबी भंगडे ने खूब वाहवाही लूटी, कक्षा सातवीं की लडकियों ने कोरोना के ऊपर एक नाटक प्रस्तुत कर खूब बहवाही लूटी।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाध्यापक सुशवीन पठानिया व निर्मल ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।मुख्यातिथि अकिल बक्शी जी ने अपने सम्बोधन में बच्चों को कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियों पर बधाई दी व पढ़ाई के क्षेत्र में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
वहीँ सत्र 2021-2022 में कक्षा दसवीं में उत्तीर्ण हुए बच्चों को मुख्यातिथि व प्रधानाध्यापक बधाई दी व शिक्षा बोर्ड द्वारा स्कूल के 33 छात्रों को पूरे हिमाचल में मेरिट में रहने के लिए जारी किये मेरिट प्रमाण-पत्र के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीँ स्कूल द्वारा पूरे शैक्षणिक सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिका मधु, भारती, लक्ष्मी, कीर्ति, नविता, लीना, मोनिका, विन्ता, सरला, वन्दना, सुचेता, पल्लवी, रीना, राजेश, सुमन, अनुपमा व बच्चों के अविभावक उपस्थित रहे।

Wednesday, December 21, 2022

जानिए क्यों: जसूर के व्यापारियों ने एसडीएम नूरपुर को सौंपा ज्ञापन

राकेश शर्मा (जसूर) 21 दिसम्बर 2022 

पठानकोट मंडी फोरलेन पर जारी निर्माण कार्य के चलते प्रमुख व्यापारिक कस्वा जसूर के व्यापारियों तथा यहां खरीददारी करने के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विदित है कि कस्वा जसूर के एक कोने से दूसरे कोने तक बाजार में पिल्लरों का निर्माण कार्य चल रहा है जिस कारण वाहनों को खड़ा करने में व्यापारियों और खरीददारों को भरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ निर्माण कार्य के चलते पूरे बाजार में धूल भरी पड़ी है जिस कारण लोगों के स्वस्थ पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। 
इसी सम्बन्ध में कस्वा जसूर के व्यापारियों ने बुधवार को एसडीएम को एक ज्ञापन सौंप कर इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव राजू तथा मार्किट वेलफेयर कमेटी (पंजीकृत) के प्रवक्ता डा0 अषोक शर्मा  ने कहा कि इस स्थिति के चलते जसूर बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जसूर के थोक व परचून कारोवार प्रभावित हटने के कारण व्यापरियों ही नहीं बल्कि सरकार को मिलने वाले राजस्व को भी भारी नुकासान का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि वाहर से आने वाले खरीददारों की सुविधा के लिए पार्किंग की अस्थाई व्यवस्था की जा जाए ताकि वे अपने साथ लाए वाहन में सामान आदि चढ़ा सकें। वहीँ सम्बन्धित कम्पनी कुछ एक पिल्लरों के निर्माण को पूरा कर चुनिंदा स्थानों पर अस्थाई पार्किंग आदि की व्यवस्था कर सकती है। 
उन्होंने कहा की ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि जसूर बाजार में नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने के निर्देष दिए जाएं क्योंकि नियमित रूप से यहां पर पानी का छिड़काव न किये जाने के कारण भारी मात्रा में धूल उड़ती है जो स्वास्थ्य व करोवार पर घातक प्रभाव डाल रही है।


Saturday, December 17, 2022

जानिए: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह 'सुक्खू' का नई दिल्ली में किसने किया अभिनंदन

17 दिसम्बर 2022 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय युवा कांग्रेस तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का आह्वान किया कि वह परिश्रम के साथ अनुशासित होकर सतत कार्य करें ताकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुनः राष्ट्र एवं विभिन्न राज्यों में स्थापित हो सके। सुखविंदर सिंह सुक्खू आज नई दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा उन्हें सम्मानित करने के अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोहों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता निराशा त्यागकर पूर्ण ऊर्जा एवं समर्पण के साथ जन-जन तक कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नीतियों को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का है और सभी को पूर्व की हार से सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संघर्ष की भट्ठी में तप कर ही स्वर्ण कुंदन बनता है और आज का संघर्ष ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुदृढ़ भविष्य की नींव रखेगा। उन्होंने कहा कि संघर्ष करने की क्षमता रखने वाला ही चुनौतियों को पार कर सकता है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह कांग्रेस की विचारधारा ही है जिसने एक आम कार्यकर्ता को महाविद्यालय के कक्षा प्रतिनिधि से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति, भारतीय युवा कांग्रेस तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष के उपरांत हिमाचल का मुख्यमंत्री पद सौंपा। उन्होंने कहा कि आज वह भारतीय युवा कांग्रेस तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यालयों में अपने राजनीतिक जीवन के आरंभ को नमन करने आए हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी शुरुआत और जड़ों को कभी न भूलें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहां अपने सभी वायदे पूरे करेगी वहीं जन-जन को पारदर्शी, संवेदनशील एवं साफ- सुथरा प्रशासन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर अपने राजनीतिक जीवन की यादें भी साझा की।
इस अवसर पर विधायक अनिरुद्ध सिंह, इंद्र दत्त लखनपाल, रोहित ठाकुर, सुंदर सिंह ठाकुर, संजय रत्न, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, केवल सिंह पठानिया, भुवनेश्वर गौड़, अजय सोलंकी, राम कुमार चौधरी, कुलदीप राठौड़, नीरज नैयर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, संयुक्त सचिव कृष्णा अलावेरू, महासचिव कोकोपाड़ी, सचिव अमित पठानिया, युवा कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी विनीत कंबोज, हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव संदीप कुमार, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राज्य अध्यक्ष दीपक राठौर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज नंदन, पूर्व अध्यक्ष रोहित चौधरी, एनएसयूआई दिल्ली के अध्यक्ष अनिल चौधरी, भारतीय युवा कांग्रेस तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Friday, December 16, 2022

मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री एवं विधायकगण राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

16 दिसम्बर, 2022

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शुक्रबार को प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तथा कांग्रेस विधायकों के साथ राजस्थान के दौसा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा आज अपने 100 दिन पूरे कर चुकी है। 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा आठ राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से होते हुए अब राजस्थान से होकर जारी है।


Thursday, December 15, 2022

उपदान के लिए इस पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन 👇

15 दिसम्बर 2022 

कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 2022-23 में केन्द्रीय प्रायोजित योजना कृषि अभियान्त्रिकी उप मिशन के अन्तर्गत ट्रैक्टर, पावर टिलर, पावर वीडर रोटावेटर, क्राप रीपर, पोटेटो प्लांटर, मोल्ड बोल्ड प्लौ, लेज़र लैंड लैवलर, सुपर सीडर, मल्टी क्राप थ्रेशर इत्यादि उपदान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डी.बी.टी. पोर्टल agrimachinery.nic.in) के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता से उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रार्थी इस माध्यम से ही उपदान हेतु आवेदन कर सकता है। यह पूर्णतया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रहेगा। इससे पहले जो भी आवेदन कृषि विभाग में दिए गए हैं उन्हें रद्द समझा जाए। इस वर्ष के आवेदन केवल इसी वर्ष के लिए वैध होंगे। मशीनरी का आबंटन बजट की उपलब्धता व वरिष्ठता के अनुसार ही किया जाएगाा। यह पोर्टल दिनांक 17 दिसम्बर, 2022 से सक्रिय हो जाएगा।

Wednesday, December 7, 2022

ABVP इकाई देहरी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि




मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देहरी इकाई द्वारा सामाजिक समरसता दिवस (अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस) के उपलक्ष्य पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर जरुरतमन्द लोगों को वस्त्र दिए गए व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए |  
इस मौके पर मुख्य रूप से इकाई अध्यक्ष राहुल राणा, इकाई सचिव रितु ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिया राणा व इकाई देहरी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थिति रहे |

Monday, December 5, 2022

🔴नूरपुर: 7 और 8 दिसम्बर को होने वाला ड्राइविंग टेस्ट तथा गाड़ियों की पासिंग स्थगित


रजिस्ट्रेशन  एवम लाइसेंसिंग अथॉरिटी (एसडीएम) अनिल भारद्वाज ने जानकारी दी है कि  नूरपुर में 7 और 8 दिसम्बर को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट तथा गाड़ियों की पासिंग प्रशासनिक कारणों से चलते स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित की जाने वाली आगामी तिथि को ड्राइविंग टेस्ट तथा गाड़ियों की पासिंग की जाएगी।