गणतंत्र दिवस के अवसर पर तहसीलदार नूरपुर, राधिका सैनी ने प्रमुख व्यापारिक कस्वा जसूर स्थित काशवी इंटरप्राइजेज में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं। इस अवसर पर काशवी इंटरप्राइजेज के संचालक सन्नी नागर एवं उनकी पत्नी रसीका नागर ने तहसीलदार राधिका सैनी का स्वागत किया।
दौरे के दौरान तहसीलदार राधिका सैनी ने इकाई में कार्यरत महिलाओं से मुलाकात की और उनके कार्य, कार्य वातावरण तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
तहसीलदार राधिका सैनी ने कहा कि इस प्रकार की औद्योगिक इकाइयाँ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभा रही हैं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं।
इस अवसर पर काशवी इंटरप्राइजेज के संचालक सन्नी नागर ने बताया कि भविष्य में जसूर क्षेत्र में और अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं और महिलाओं को लाभ मिलेगा।

No comments:
Post a Comment