Monday, October 18, 2021

4 साल से विकास ठप्प, एक साल में क्या कर लोगे: राठौर

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 18 अक्तूबर 2021 

भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ के रख दी है, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, बेलगाम महंगाई ने गरीब लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है और वेरोजगारी अपने चरम पर है। आम लोगों के लिए अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। यह कहना है कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर का। सोमवार को वे फतेहपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। 
उन्होंने कहा कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका और भाजपा के प्रति लोगों के मन में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में कांग्रेस चारों सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। 
राठौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास के नाम पर चुनाव लडऩे की बात कर रहे हैं, जो कि हास्यास्पद और हैरानी भरी बात है, जबकि  प्रदेश की भाजपा सरकार अपने चार वर्षों के कार्यकाल में विकास कार्य करवाने में बुरी तरह से नाकाम रही है। 
उन्होंने कहा कि अब जबकि मात्र एक वर्ष का कार्यकाल बचा है भाजपा बताए की उसने जो चुनाव से पहले अपना दृष्टि पत्र निकाला था उसमें से कितने वादे 4 साल में पूरे किए? 



No comments:

Post a Comment