Saturday, March 13, 2021

फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से की भेंट: सौंपा ज्ञापन

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) : 13 मार्च 2021
फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर के एक शिष्टमंडल ने लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह फतेहपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट कर उन्हें अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। NH 54 फोरलेन परियोजना के चलते अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के लिए मिलने वाले मुआबजे पर पुनर्विचार करने और कम से कम फेक्टर-2 के तहत मुआबजा दिलवाने का आग्रह फोरलेन संघर्ष समिति नूरपुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से किया। 
फोरलेन संघर्ष समिति का कहना है कि एसडीएम नूरपुर द्वारा पारित अवार्ड-आर्डर नंः 01/2021 से 21/2021 जो NH 154 पर ‘कण्डवाल से भेड़-खड्ड’ की पट्टी के हैं, का प्रकाषन फोरलेन परियोजना पीड़ितों पर आसमानी बिजली गिरने से कम नहीं है। अतः एसडीएम नूरपुर द्वारा पारित किए गए अवार्ड लेटर को निरस्त करके नए मार्केट वैल्यू के आधार पर मुआवजा राशि का निर्धारण किया जाए। समिति का कहना है कि NH पर वीरान इलाकों में भी फ्रंट की जमीन का रेट लगभग 3 लाख रूपये प्रति मरला है जबकि हमें 12 हजार रूपये प्रति मरला के हिसाब से मुआवजा मिलने जा रहा है जो की कतई न्यायसंगत नहीं है और यह हमारे हितों पर कुठाराघात है।  
वहीँ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जायेगा और फोरलेन प्रभावितों को उचित मुआबजा दिलवाने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। 
शिष्टमंडल में फोरलेन संघर्ष समिति के महासचिव विजय हीर, उपाध्यक्ष सुभाष पठानिया, प्रेस सचिव बलदेव पठानिया, डाक्टर अशोक शर्मा, भारत भूषण बक्शी, सरदार सिंह पठानिया, जे के महाजन, सुरिंदर सिंह, शाम सिंह, आशु शर्मा, राम चंद शास्त्री, ईश्वर शर्मा, मुल्तान सिंह,  गौरव शर्मा, वृज नंदन, अरविंद गुलेरिया, राजन शर्मा सहित अनेक फोरलेन प्रभावित व्यक्ति मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment