Sunday, March 14, 2021

भारतीय मजदूर संघ जिला कांगड़ा का त्रैवार्षिक अधिवेशन जसूर में: सरकार को चेतावनी; नई कार्यकारिणी का गठन

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 14 मार्च 2021
प्रमुख व्यापारिक कस्बा जसूर में भारतीय मजदूर संघ ज़िला कांगड़ा द्वारा त्रैवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने की वहीं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव मंगत सिंह नेगी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।
मदन राणा ने अधिवेशन में उपस्थित सभी जिलाभर से आये प्रमुख पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ ना केवल प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि पूरे विश्व में सबसे बड़ा मजदूर संघ है जो हमेशा से मजदूर हित के लिए काम करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह संघ की कार्यकुशलता का ही परिणाम है कि जितने भी संघर्ष हुए है उनमें कर्मचारियों और मजदूर वर्ग की आवाज पर हमेशा सरकार ने तबज्जो दी है और कर्मचारियों को उनके हक दिलाये हैं।
उन्होंने कहा कि आज कमर्चारियों की सबसे बड़ी मांग कोई है तो वो है पुरानी पेंशन बहाल कराना जिसके लिए भारतीय मजदूर संघ जी-जान से लगा हुआ है और वो पुरानी पेंशन को बहाल करवा कर ही दम लेगा। मदन राणा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की हाल ही में हुई बैठक में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है कि अगर केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया तो भारतीय मजदूर संघ पूरे देश मे एक उग्र आन्दोलन राष्ट्रीय स्तर पर शुरू करेगा। 
मदन राणा ने अपने संबोधन मे कहा कि मई माह में शिमला में होने जा रहे अधिवेशन में पहला प्रस्ताव ही पुरानी पेंशन बहाली को लेकर डाला जाएगा। जिसमें सरकार को चेताया जाएगा कि अगर वो पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती तो एक उग्र आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहे। 
वहीं अधिवेशन में जिला स्तरीय कार्यकारिणी भी मनोनीत की गई जिसमें राजिंन्दर भगालिया को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया तो पुरुषोत्तम शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए सुजान सिंह, सरला राणा, बलवान ठाकुर, रणजीत सिंह ,संजय चड्डा, राकेश शर्मा नियुक्त किये गए। जिलामंत्री पद के लिए मुकेश कुमार, सहसचिव पदों के लिए जीवन सिंह, मनीष, सुरजीत, सुरेंद्र कौर, सुमन और सुभाष चंद, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रीतम शर्मा, प्रेस सचिव के लिए मदन शर्मा को मनोनीत किया गया।
इस मौके पर प्यार सिंह (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एचआरटीसी), सुनीता ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ), अश्वनी कुमार (अराजपत्रित कर्मचारी संघ ज़िला अध्यक्ष), नरेश कुमार (बरिष्ठ भामस सदस्य), लक्ष्मण काप्टा (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बिधुत विभाग), शशि पाल (ज़िला सचिव), संजय चड्डा (ज़िला उपाध्यक्ष), प्रीतम सिंह (वित्त सचिव), परषोतम शर्मा, राजेश सहोत्रा सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment