आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का शनिवार सुबह निधन हो गया। किन्नौर के कल्पा निवासी श्याम सरन नेगी 106 साल के थे। उन्होंने रात 2 बजे अपने घर पर आखिरी सांस ली। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नेगी ने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालने की इच्छा जताई थी, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण 2 नवंबर को उनके घर पर ही पोस्टल बैलट पेपर से मतदान करवाया गया।
श्याम शरण नेगी जी का जन्म एक जुलाई 1917 को हुआ था। 106 साल की उम्र में निधन से पहले उन्होंने हिमाचल चुनाव में वोट डाला। उन्होंने पहली बार जब वोट किया था, तब वह 33 साल के थे। तब से लेकर मृत्यु से पहले तक उन्होंने कभी भी अपना वोट बेकार नहीं किया। उन्होंने पहली बार वह 1951 में वोटिंग का हिस्सा बने थे।
No comments:
Post a Comment