राकेश शर्मा (समाचार हिमाचल) 23 अगस्त 2024
भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर की जिला स्तरीय कार्यशाला "सदस्यता अभियान, 2024" शनिवार को जिला कार्यालय भलेटा (जसूर) में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश राणा क़ी अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अथिति के तौर पर काँगड़ा चम्बा प्रभारी व पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार, इस अभियान के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र प्रभारी व प्रदेश सचिव सुमित शर्मा, पूर्व मंत्री राकेश पठानियां, भाजपा नेता संजय गुलेरिया, सदस्य्ता अभियान प्रदेश सह संजोजक राजेश ठाकुर, जिला महामंत्री राजेश काका व कुलदीप डोगरा आदि विशेष रूप से उपस्थिति रहे।
कार्यशाला में जिलाध्यक्ष ने बतया कि संगठनात्मक जिला नूरपुर में लगभग एक लाख कार्यकर्ताओं को मिस्ड कॉल 8800002024 या नमो एप के माध्यम से सदस्य बनाया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए कहा कि हर बूथ से 200 सदस्य और हर विधानसभा से कम से कम 25 हजार सदस्य बनाये जाएंगे और यह अभियान 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। सदस्यता अभियान के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुमित शर्मा ने सदस्य्ता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि दिये गये नम्बर पर मिस्ड कॉल देने से एक यूनिक मेंबरशिप नंबर के साथ सदस्य्ता फार्म का लिंक मोबाइल पर आ जाएगा, उस लिंक को खोलने पर एक फॉर्म में अपनी सारी जानकारी भरकर उसे सबमिट करना है। इसके बाद एक व्यक्तिगत सदस्य्ता कार्ड बन जायगा और फार्म भरने वाला भाजपा का प्राथमिक सदस्य बन जाएगा।
वहीं मुख्य अथिति पूर्व मंत्री व सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने सभी कार्यकर्त्ता का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि 30 अगस्त को सभी भाजपा सदस्यों क़ी सदस्य्ता समाप्त हो जाएगी और 1 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रथम सदस्य बना कर सदस्यता अभियान क़ी नए सिरे से शुरुआत क़ी जायगी। उन्होंने कहा कि कोई भी मिस्ड कॉल या फार्म भर कर भाजपा का सदस्य बन सकता है।
जिला स्तरीय कार्यशाला में भाजपा प्रदेश व जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जिला मोर्चों के अध्यक्ष व महामंत्री एवं प्रकोष्ठों के संयोजक व सह संयोजक, मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला सदस्यता टोली एवं मण्डल सदस्यता टोली के सदस्य, जिला परिषद सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला आईटी सेल, मण्डलों के आई टी सैल, सोशल मीडिया संयोजक व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहे।
No comments:
Post a Comment