
आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनज़र रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अकिल बक्शी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने जिला परिषद उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा की।
उन्होंने बताया कि भलेटा वार्ड से शिवानी बक्शी को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि बरंडा वार्ड से प्रवीन कुमार को मैदान में उतारा गया है।
शिवानी बक्शी बीए एलएलबी शिक्षित हैं, वहीं प्रवीन कुमार ग्रेजुएट होने के साथ डी. फार्मा धारक हैं। दोनों उम्मीदवार लंबे समय से समाज सेवा से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
अकिल बक्शी ने कहा कि योग्य और समर्पित उम्मीदवारों को आगे लाने का उद्देश्य क्षेत्र के विकास और पारदर्शी नेतृत्व को बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में बुनियादी सुविधाओं, युवाओं के लिए अवसर और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के समर्थन से ये उम्मीदवार विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए मानक स्थापित करेंगे।
I like it,because educated person is must for the develoment of panchyat ,this makes akil bakshi different from other leader,nice gesture
ReplyDelete