राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 09 फरबरी 2022
हिमाचल प्रदेश में शिव सेना (बाल ठाकरे) को मजबूत करने के लिए एक वर्चुयल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठक राजेश कुमार (राजू) ने की। बैठक में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई, वहीं कुछ लोगों को पद मुक्त कर उन्हें संगठन से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया।
जानकारी देते हुए शिव सेना बाल ठाकरे हिमाचल इकाई के प्रदेश संगठक राजेश कुमार ने बताया कि 2022 हिमाचल प्रदेश के लिए अहम वर्ष है क्योंकि इसी वर्ष के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। उसी को मद्दे नजर रखते हुए कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी संगठन में दी गई है और कुछ लोगो को संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण पदभार मुक्त कर बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
राजेश कुमार ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश में शिव सेना विधानसभा चुनावों में अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के लिए पूरी तरहा से तैयार है। उसी को मद्दे नजर रखते हुए वर्चुल बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में भावी प्रत्याशियों के बारे में गहन चिंतन किया गया वहीं कुछ लोगो को संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा।
उंन्होने कहा कि राष्ट्रीय संगठक गुलाव चंद दुबे के आदेशानुसार भूपेंद्र मेहरा को शिवसेना विरोधी गतिविधियों के कारण शिवसेना हिमाचल के प्रत्येक पदों से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ, कार्यकारी अध्यक्ष अजय सोंधी, सचिव भाग सिंह, उपाध्यक्ष जसवंत कटोच, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, संजय पटेल, हरीश अटवाल, पंकज कौशल, अजय कौशल, जय दत्ता, हरदीप सैनी, आशीष शर्मा, जोगिंदर शर्मा, अंकुश शर्मा, भवानी सेना अध्यक्षा आरती सोनी आदि ने भी बैठक में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
No comments:
Post a Comment