अपने गानों और गहनों के लिए मशहूर गायक-संगीतकार बप्पी लहिरी का मुंबई निधन हो गया है। वह 69 वर्ष के थे। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
जानकारी के अनुसार बप्पी लहिरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।
बीते साल अप्रैल के महीने में बप्पी लहिरी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इसके बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन के इलाज के बाद उनकी रिकवरी हो गई थी।
No comments:
Post a Comment