देवभूमि युवा संगठन द्वारा एक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन की प्रदेशाध्यक्ष शालिनी ठाकुर ने की। बैठक के संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र व पहचान पत्र जारी किए गए।
नवगठित पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष रीता देवी, सचिव रजत चौधरी, एग्जीक्यूटिव मेंबर विशाली, सोसायटी मेंबर आकृति चौधरी, फाइनैंशल एंड ट्रेजर दीपाली। जिला अध्यक्ष शिल्पी देवी, उपाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, चेयरमैन सुरेंद्र कुमार, सेक्रेटरी (कांगड़ा-मंडी-चंबा) लोकेश्वर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीँ इंदौरा से उपाध्यक्ष दीपक कुमार, सेक्रेटरी आरती ठाकुर, चेयरमैन नंदनी देवी, उपाध्यक्ष जया बहादुर को जिम्मेदारी दी गई तो नूरपुर से उपाध्यक्ष रोहित कुमार, जनरल सेक्रेटरी रमजान अली खान, उपाध्यक्ष पल्लवी तथा चेयरमैन यश को नियुक्त किया गया।
शालिनी ने कहा कि संगठन पात्र लोगों तक सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है साथ ही देव भूमि को नशा मुक्त बनाने के लिए भी शीघ्र ही व्यापक अभियान छेड़ने जा रहा है । इस अवसर पर संगठन के श्यामू मिन्हास, राजकुमार सहित अन्य भी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment