Thursday, February 10, 2022

नूरपुर: सदवां की साक्षी बनेगी डॉक्टर

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 10 फरबरी 2022 
उपमंडल नूरपुर की पंचायत सदवां की बेटी साक्षी पठानिया अब डॉक्टर बनेगी। साक्षी पठानिया स्पुत्री भूपिंदर सिंह पठानिया ने नीट की परीक्षा पास करके अपने माता पिता व गांव का नाम रोशन किया है। साक्षी पठानिया की आरंभिक शिक्षा रोज़ पब्लिक स्कूल सुलियाली से हुई। होनहार व  लग्न के साथ पढ़ाई करने वाली साक्षी ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास कर 12वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला से की। 
अपने दादा जी को अपना प्रेरणा स्रोत मानने वाली साक्षी ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की। अपनी सफलता का श्रेय साक्षी पठानिया अपने माता पिता अपने स्वर्गीय दादाजी तथा गुरुजनों को देती है। साक्षी पठानिया की कामयाबी पर उप प्रधान सिकंदर राणा व बीडीसी सदस्य राकेश कुमार ने साक्षी पठानिया तथा उनके परिवार को बधाई देते हुए कामना की है कि साक्षी पठानिया डॉक्टर बनकर समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। 
साक्षी पठानिया ने कहा कि उसका बचपन से सपना था कि वह बड़ी हो कर एक डाक्टर बन कर देश की सेवा करे।साक्षी ने कहा कि वह अपने दादा जी को अपना प्रेरणा स्रोत मानती है जिन्होंने उच्च पदों पर रहते हुए भी पूरी ईमानदारी और शालीनता से जीवन यापन किया। साक्षी ने कहा कि वह उनके पद चिन्हों पर चलने की भरपूर कोशिश करेगी। 

No comments:

Post a Comment