
गुरू नानक देव स्पोर्ट्स क्लब नंगलाहड़–जटोली द्वारा वालीबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में क्षेत्र के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों व युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और खेलों के प्रति जागरूक होने की अपील की।
विधायक रणबीर सिंह निक्का ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होने वाले ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया जा सकता है, जिससे वे स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होते हैं। उन्होंने कहा कि नूरपुर क्षेत्र में जहां भी इस प्रकार के खेल आयोजन होते हैं, वे हमेशा आयोजकों का सहयोग करते रहेंगे।
इस वालीबॉल प्रतियोगिता में एसएसएम कॉलेज दीनानगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जिन्हें 45 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं सावन क्लब हरियाणा की टीम उपविजेता रही, जिन्हें 30 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
इस मौके पर पंचायत प्रधान करनैल सिंह पिंका, शेर संधू, वरींद्र ठाकुर, अर्जुन सेन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

















