Friday, November 27, 2020

ऐंजल दिव्यांग व अनाथ आश्रम छत्र (रैहन) में दूर दराज से दिव्यांग पहुँच रहे इलाज हेतु

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 27 नवंबर 2020

ऐंजल दिव्यांग व अनाथ आश्रम छत्र (रैहन) में दूर दराज के क्षेत्रों से भी दिव्यांग अपने इलाज हेतु पहुँच रहे हैं। अभी हाल ही में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रोग से ग्रसित दो लोग अपना इलाज करवाने हेतु रैहन के छत्र गांव के ऐंजल दिव्यांग व अनाथ आश्रम पहुँचे। दोनों पालमपुर के गांव के रहने वाले हैं। जिनमे निखिल चौधरी 28 बर्ष जोकि जेबीटी अध्यापिका है और पालमपुर के गांव रामनगर में रहती हैं और विजय धीमान पालमपुरिया गांव मरूह (पालमपुर-धीरा) के रहने वाले हैं। दोनों ही मस्कुलर डिस्ट्राफी रोग से ग्रसित हैं।
निखिल चौधरी ने बताया कि उन्हें मस्कुलर डिस्ट्राफी की समस्या है और ऐंजल दिव्यांग आश्रम में पहली बार आई हूं। निखिल ने बताया मैंने ऐंजल दिव्यांग आश्रम की संस्थापिका अल्का शर्मा के बारे काफी सुना था और पहली बार यहाँ आकर खुद देखा कि यहाँ हर एक बच्चें की किस तरह देखभाल की जाती हैं। निखिल ने बताया कि उन्हें ऐंजल दिव्यांग आश्रम आये उन्हें सात दिन हो गए हैं। पहले मेरी बाजुओं में ओर टांगो में बहुत ज्यादा अकड़न थी। सुबह से लेकर शाम तक की फिज़ियोथरेपी ने अकड़न को कम कर दिया है और मेरा बजन भी कुछ कम हुआ है।
वहीँ विजय धीमान पालमपुरिया ने बताया कि मुझे मस्कुलर डिस्ट्रॉफी की समस्या है। ऐंजल दिव्यांग आश्रम में अपना इलाज करवाने आया हूं। उन्होंने कहा कि इलाज शुरू होने के बाद से मैं अपने आपको काफी ठीक महसूस कर रहा हूं। विजय ने बताया कि मैं ऐंजल दिव्यांग आश्रम चलने वाले दम्पत्ति से फेस बुक के जरिए जुड़ा था। 
इस मौके पर ऐंजल दिव्यांग आश्रम की स्टॉफ सदस्य ज्योति व ऋतु ने बताया कि उन्हें ऐंजल दिव्यांग व अनाथ आश्रम में दो बर्ष हो गए है काम करते हुए। उन्हें यहाँ पर घर जैसा महसूस होता है। उन्होंने कहा कि ऐंजल दिव्यांग व अनाथ आश्रम के संचालक दम्पत्ति नीरज शर्मा व अल्का शर्मा जिस प्रकार से दिव्यांग बच्चों की सहायता तन मन और धन से कर रहे हैं शायद ही कोई करता हो। ऐंजल दिव्यांग आश्रम में 73 दिव्यांग बच्चों का मुफ्त में ईलाज किया जाता है ,इसके इलावा कई गरीब परिवारों को राशन व गरीब लड़कियों की पढ़ाई का खर्चा भी किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment