Wednesday, September 15, 2021

कंडवाल: खेतों में वृद्धा का शव मिलने से सनसनी

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 15 सितंबर 2021 

पुलिस चौकी कंडवाल के तहत पँचायत कंडवाल में बुधवार को एक वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की अभी तक पहचान नही हो पाई है। मृतका की उमर लग़भग 75 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस मृत महिला की पहचान करने में जुटी है । 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जब स्थानीय लोग खेतों में घास काटने जा रहे थे तो लोगों ने एक खेत मे महिला का शव देखा। जिस पर लोगों ने इस बारे पँचायत को सूचना दी। पँचायत द्वारा पुलिस को सूचित किया गया जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेने के बाद आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।
इस संबंध में कंडवाल पँचायत के उपप्रधान सुच्चा सिंह ने बताया कि सुबह घास काटने जा रहे लोगों ने वृद्ध महिला का शव खेत में देखा। जब उन्होंने मौके पर जा कर देखा तो महिला को मृत पाया। इस बारे पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने कहा की मृतक वृद्ध महिला उनकी पँचायत की निवासी नही है।
मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि मृत महिला 70 से 75 बर्ष के आसपास की है। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में ले कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है और महिला की शिनाख्त की जा रही है ।

No comments:

Post a Comment