राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 7 सितंबर 2021
मंगलवार को वजीर राम सिंह पठानिया स्मारक नूरपुर में मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक सम्पन हुई। इस बैठक में जिला व प्रखंड से 24 माताएं बहने उपस्थित रही। इस बैठक की सफल व्यवस्था जिला मंत्री व जिला गौ रक्षा प्रमुख अर्पण चावला व जिला गौ रक्षा सह प्रमुख विनोद कुमार द्वारा की गई।
इस बैठक में मातृशक्ति क्षेत्रीय सह संयोजिका सुश्री वीना शर्मा जी व प्रान्त दुर्गा वाहिनी संयोजिका किरण सोनी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। क्षेत्रीय सह संयोजिका सुश्री वीना शर्मा जी व हिमाचल प्रदेश दुर्गा वाहिनी संयोजिका किरन सोनी को माताओं बहनो ने भगवा पटका पहना कर कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।
इस बैठक के दौरान मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की माताओं बहनो द्वारा सत्संग किया। इस मौके पर जिला दुर्गानी संयोजिका ममता हिन्दू प्रखंड नूरपुर मातृ शक्ति संयोजिका रीता पठानिया प्रखंड चुवाड़ी मातृ शक्ति संयोजिका सुनीता पाठक विभाग मंत्री सुनील दत्त शर्मा , जिला मंत्री व जिला गौ रक्षा प्रमुख अर्पण चावला जिला गौ रक्षा सह प्रमुख विनोद विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
No comments:
Post a Comment