Thursday, September 9, 2021

बीबी नियमति चैरिटेबल सोसाइटी ने पंजाब के बाद हिमाचल में भी शुरू की समाजसेवा

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट):  09 सितम्बर 2021 
बीबी नियमति चैरिटेबल सोसाइटी जो कि दिन रात समाज सेवा कार्य मे जुटी हुई है ने अब पंजाब के बाद हिमाचल में भी समाज सेवा के बीड़ा उठाया है। पठानकोट (सरना) की रेणु वाला ट्रस्ट का कार्य संभाल रही हैं। रेणु ने बताया की पिछले 4 बर्ष से ट्रस्ट समाजसेवा का दिन-रात कार्य कर रहा है। संस्था के साथ कई समाजसेवी लोग जुड़कर समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं। 
रेणु ने बताया कि ट्रस्ट इससे पहले सिर्फ पंजाब में समाजसेवा के कार्य कर रहा था, जिसमें गरीब लोगों की हर प्रकार से मदद करना, गरीब लड़कियों की शादी करवाना, सिलाई केंद्र खोलना, बुजुर्ग बेसहारा लोगों की हर प्रकार से मदद करना, गरीब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई आदि कार्य ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे हैं। 
रेणु ने बताता की अब उनकी संस्था बीबी नियमति चैरिटेबल सोसाइटी ने पंजाब के बाद हिमाचल में भी समाजसेवा का कार्य शुरू कर दिया है। हिमाचल से रजनी पलाहा (गंगथ) को हिमाचल का प्रमुख बनाया गया है। रेणु ने बताया कि आज गंगथ में ट्रस्ट द्वारा एक सिलाई केंद्र खोला गया है, जोकि गरीब लड़कियों को प्रशिक्षण देगा।

No comments:

Post a Comment