राकेश शर्मा(हिमाचलविज़िट) 03 मार्च 2022
यातायात की उलंघना करने वाले चालकों पर पुलिस द्वारा शिकंजा कसा गया। जानकारी देते हुए जसूर यातायात प्रभारी अशोक ठाकुर ने बताया कि कस्वा जसूर में यातायात पुलिस द्वारा नाका लगाया गया। नाके के दौरान यातायात की उलंघना करने वाले चालकों के चालान काटे गए। इसमें 12 लोगों के चालान किए गए और 7000 रुपये जुर्माना बसूल किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे जागरूक भी किया गया।अशोक ठाकुर ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हैल्मेट जरूर पहने, ट्रिपल राइडिंग न करे, तेज़ गति से वाहन न चलाए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
No comments:
Post a Comment