Sunday, March 6, 2022

नूरपुर: युवा नेता राजन शर्मा को काँगड़ा-चम्बा सोशल मीडिया अध्यक्ष की कमान

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 06 मार्च 2022
विधानसभा क्षेत्र नूरपुर क्षेत्र के युवा नेता एवम ब्लाक कांग्रेस नूरपुर सोशल मीडिया प्रभारी राजन शर्मा को कांग्रेस हाईकमान ने कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र का सोशल मीडिया अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
राजन शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन अभिषेक राणा, वाईस चेयरमैन आदित्य शरद और पूर्व युंका सचिव अम्बर महाजन का आभार व्यक्त किया है। 
राजन शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो अहम जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे  वे पूरी निष्ठा से निभायेंगे। सोशल मीडिया में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ छेड़े अभियान को और तेज करते हुए पार्टी के साथ अधिक से अधिक संख्या में युवा वर्ग को जोड़ने का कार्य और तेज गति से किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment