Wednesday, May 31, 2023

नूरपुर के डॉ. गगन सिंह जम्वाल के गानों पर धर्मशाला में झूमे दर्शक

समाचार हिमाचल
धर्मशाला में संपन्न हुए एनपीएसईए (नई पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ) के हिमाचल प्रदेश  के अब तक के सबसे बड़े आभार समारोह में जिला काँगड़ा के नूरपुर से संबंध रखने वाले विख्यात बॉलीवुड गायक डॉ. गगन सिंह जम्वाल ने अपनी गायकी से जहां लोगों का मन मोह लिया तो वहीँ समारोह में मौजूद विशाल जनसमूह का विभिन भाषाओँ में गाने गा कर भरपूर मनोरंजन भी किया। लगभग 11 भाषाओं में गायकी पर महारत करने वाले डॉ गगन सिंह जम्वाल ने जहां एक से बढ़ कर एक बॉलीवुड के गाने प्रस्तुत किये तो वहीँ पहाड़ी गानो पर भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर करते हुए अपनी मिट्टी से जुड़ाब की झलक भी पेश की। 
समारोह में अपनी लगभाग 3 घंटों की प्रस्तुति में उन्होंने निरंतर समा बंधे रखा और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते रहे। लगभग एक लाख बीस हज़ार के करीब लोगों के विशाल जनसमूह के सामने प्रस्तुति देने पर उन्होंने एनपीएसईए परिवार एवम कांगड़ा जिला अध्यक्ष राजिंदर मिन्हास, स्टेट मीडिया प्रभारी पंकज, राकेश शर्मा (कुक्की टेंट हाउस) एवम आशीष शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर  डॉ. गगन सिंह जम्वाल ने बताया कि शीघ्र ही उनका नया गाना "The Bore" लॉन्च होने जा रहा है। इसके अतिरिक्त  भी अनेक प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। 
बता दें कि ड्रीम गर्ल हेमामालिनी के संगीत गुरु डॉ. गगन सिंह जम्वाल वर्तमान में अभिनेता धर्मेंद्र के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।  

No comments:

Post a Comment