Friday, July 26, 2019

महिला ने कुएं में छलांग लगा की अपनी जीवनलीला समाप्त

अजय शर्मा: लंज: 25.07.2019
पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत गुरुवार को भटेहड़ में एक महिला ने कुएं में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने ससुराल तहसील फतेहपुर के एक गांव से 3 दिन पहले अपने मायके आई थी। गुरुवार सुबह उक्त महिला ने अपने मायके से  लगभग 100 मीटर की दूरी पर बने शिव मंदिर के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी। महिला की आयु लगभग 43 वर्ष बताई जा रही है। महिला अपने पीछे 2 बेटियां छोड़ गई है। पुलिस के अनुसार महिला पिछले 18 सालों से मानसिक तौर से परेशान चल रही थी जिसका कि उसके परिवार वालों ने इलाज भी करवाया।
महिला द्वारा कुएं में छलांग लगाए जाने की जानकारी पुलिस थाना हरिपुर को दी गई। सूचना मिलने पर थाना हरिपुर के एएसआई नाजर सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौके पर जाकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए देहरा में भेज दिया।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

No comments:

Post a Comment