भूषण शर्मा: नूरपुर: 26.07.2019
एकल अभियान के अंतर्गत भाग नूरपुर के अंचल नगरोटा सूरियां का पांच दिवसीय अंचल दक्षता वर्ग गांव टियुकरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को समिति सदस्य तिलक शर्मा ने किया। 22 जुलाई से 26 जुलाई तक पांच दिन चले इस वर्ग में 25 शिक्षार्थीयों ने भाग लिया जिन्हे कि इस वर्ग में एकल की पांच गतिविधियों जैसे प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य, ग्रामोंथान, स्वमिमान जागरण और संस्कार शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अनिल शर्मा ने एकल अभियान की जानकारी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पांच दिन तक चले इस वर्ग में सुबह योग व् सूर्य नमस्कार के साथ शुरुआत होती और पूरा दिन अलग अलग बुद्विजीवियों द्वारा बौद्धिक ज्ञान का व्याख्यान किया जाता। वहीं सत्संग, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। समापन समारोह में समिति सदस्य सुनीता ने प्रमुख रूप से भाग लिया और एकल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर अंचल अभियान प्रमुख निशा शर्मा, कार्यालय प्रमुख प्रदीप कुमार, गतिबिधि प्रमुख सूरम सिंह, अंचल साधक कुमारी शीतल शर्मा, अंचल व्यास स्मृता राणा, और संचो के सेवाब्रती उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment