राकेश शर्मा (जसूर) 20 जुलाई 2020
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हिमाचल प्रांत के संयोजक केडी हिमाचली ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ प्रचारक एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक पालक माननीय डॉक्टर इंद्रेश कुमार के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश कोविड-19 के नियमों का पूरा पालन करते हुए एवं सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए मंच के उत्तर क्षेत्र के प्रभारी संगठन माननीय दीपक जोशी एवं प्रदेश संयोजक हिमाचली ने लोगों को शपथ दिलाई कि
"हिंदुस्तानी अपनाएंगे भारत को बनाएंगे
कट्टरता मिटायेंगे नफरत को भगायेंगे
ना भड़केंगे ना भड़कने देंगे
खुशी मोहब्बत भाईचारा लाएंगे
अमन तरक्की का भारत बनाएंगे
जय हिंद, जय हिंद जोर से गुंजाएंगे"
इस मौके पर केडी हिमाचली ने कहा कि संगठन देश में मुहब्बत, भाईचारा एवं एकता स्थापित करना चाहता है। भारत विश्व गुरु था और आज भी भारत ही विश्व को लीड कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा खुबसुरत देश है कि नवी सलअल्लाह अलेवस्लम ने भी अरब से संघवियों से कहा था कि उन्हें भारत से सकून की ठंडी हवाएं आ रही हैं। देश के मुसलमानों को नबी की कही इस बात को समझना है। आज वैश्विक महामारी क्रोना के मामले में भारत विश्व गुरु बन कर उभरा है। यह देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि भारतीय मुस्लिम समाज को संघ का डर वह दहशत दिखाकर में डराया गया और संघ से दूर रखा गया। पर आज मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के माध्यम से देश के मुसलमानों में राष्ट्रीयता राष्ट्रवाद का संदेश प्रखरता से गया है और मुसलमान बड़ी संख्या में मंच से जुड़कर सॉन्ग की राष्ट्रवादी विचार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से जुड़कर देश में फैला रहे हैं जिससे देश व समाज को तोड़ने वाले ताकते परेशान हैं उन्हें अब लग रहा है कि देश का मुसलमान उनके चंगुल में नहीं आने वाला।
उन्होंने चीन द्वारा लद्दाख की गलवान घाटी पर कब्जा करने की नापाक हरकत का भारतीय सेनाओं द्वारा दिए गए मुंहतोड़ जवाब पर सेना की तारीफ करते हुए विश्व समुदाय से चीनी समान से लेकर चीन का पूर्ण बहिष्कार करने का आह्वान भी किया। इस मौके पर 50 मुस्लिमों ने शपथ पत्र भरे और शपथ ग्रहण की। प्रदेश भर में 3000 शपथ पत्र भरकर केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली भेजे जाएंगे।
यह शपथ पत्र कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, ऊना, सोलन, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर आदि जिलों से भरे जाएंगे। इस अवसर पर मा. दीपक जोशी, के डी हिमाचली, काशम दीन, शेर अली, बाग अली हसन दीन, मौसिम खान, शेर अली, आकिब जावेद बेनजीर, रफीक मोहम्मद इत्यादि शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment