Friday, July 31, 2020

जानिए किसको क्या मिला: राकेश पठानिया को युवा खेल एवं वन विभाग के साथ ही मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल


राकेश शर्मा (हिमाचलविजिट) 31 जुलाई 2020
 
हिमाचल प्रदेश में नए मंत्रियों को विभाग आवंटन के साथ ही मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल किया गया है। नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया को युवा खेल एवं वन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही सुखराम चौधरी को ऊर्जा विभाग, राजेंद्र गर्ग को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग दिया गया है। 
वहीँ महेंद्र सिंह ठाकुर के पास जल शक्ति, उद्यान विभाग, सैनिक वेलफेयर। सुरेश भारद्वाज को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग, सरवीन चौधरी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, डॉ रामलाल मारकंडा को तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय मामले, बीरेन्द्र कंबर को कृषि एवं पशुपालन एवं पंचायती राज विभाग, विक्रम ठाकुर को श्रम एवं उद्योग ट्रांसपोर्ट विभाग, गोविंद सिंह ठाकुर को शिक्षा विभाग, राजीव सेजल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुर्वेदा विभाग दिया गया है।
वहीँ अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किये गए हैं वो सीएम जय राम ठाकुर के पास रहेगें।
\

No comments:

Post a Comment