Thursday, February 4, 2021

बड़ी खबर: हिमाचल पुलिस ने 6 किलो चिट्टा किया बरामद, विदेशी गिरफ्तार


हिमाचल पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुल्लू पुलिस टीम ने दिल्ली से 6.297 किलो ग्राम चिट्टा पक़ड़ा है। इसकी कीमत 30 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हिमाचल पुलिस की टीम ने एक विदेशी को भी गिरफ्तार किया है। हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू ने खबर की पुष्टि की है और कुल्लू पुलिस की पीठ थपथपाई है। हालांकि, पूरे मामले की विस्तृत जानकारी आना बाकी है।  
डीजीपी के अनुसार, कुल्लू पुलिस ने दिल्ली से 6.297 किलो ग्राम चिट्टा बरामद किया है। रेड के दौरान पुलिस ने आईवरी कोस्टा का नागरिक भी गिरफ्तार किया है। अभियान में दिल्‍ली पुलिस का भी पूरा सहयोग रहा है। हेरोइन की खेप अफ‍गानिस्‍तान रूट से भारत में लाई गई थी 
जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को पारला भुंतर में दो आरोपियों से 55 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी। उसी मामले की छानबीन के लिए टीम दिल्‍ली गई थी। यहा पर पुलिस ने एक अफ्रीकी नागरिक को पक़ड़ा था। छानबीन के बाद फिर पुलिस ने दिल्ली में रेड डाली और अब यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 

No comments:

Post a Comment