Friday, February 19, 2021

सावधान सरकार: अन्यंथा फोरलेन लॉक-बॉडी फिर करेगी आमरण अनशन

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 
शुक्रवार को हिमाचल फोरलेन लोकबॉडी का एक प्रतिनिधिमंडल लोक बॉडी अध्यक्ष राजेश पठानिया की अध्यक्षता में एसडीएम नूरपुर डाक्टर सुरेंद्र ठाकुर से मिला। प्रतिनिधि मंडल  ने पठानकोट मंडी फोरलेन परियोजना  को लेकर चर्चा की। एसडीएम नूरपुर डाक्टर सुरेंदर ठाकुर ने लोकबॉडी को जानकारी देते हुए कहा कि लंबे अरसे से जारी भू-अधिग्रहण प्रक्रिया का अंतिम चरण समाप्त होने को है। 
बीरबार 18 फरवरी 2021 को इस संबंध में समाचार पत्र में छपे शुद्धि पत्र के अनुसार एडीएम द्वारा सभी गलतियों को सुधार लिया गया है और अगले तीन-चार दिन में सुपर नोटिफिकेशन जारी हो जाएगी। और इसी के साथ ही एक से अधिक महालों में भू-मालिकों को प्रारंभिक तौर पर राशि  आवंटित करनी शुरू कर दी जाएगी। 
फोरलेन लोकबॉडी के अनुसार इस प्रक्रिया के आरम्भ होने से फोरलेन प्रभावितों ने राहत की सांस ली है। फोरलेन लोकबॉडी के अनुसार प्रशासन द्वारा मुआवजे के जो भी रेट तय किये गए हैं उससे सभी सहमत होंगे और अगर कहीं कोई कमी पेशी पाई गई तो उसे भी जल्द दूर किया जाएगा। 
ज्ञात रहे कि लगभग 2 वर्ष पहले 29 अक्टूबर 2018 को फोरलेन लोक बॉडी ने इस परियोजना को शुरू करवाने हेतु 17 दिन तक आमरण अनशन किया था। जिसके बाद सरकार ने लिखित में आश्वासन दिया था कि लोक बॉडी की सभी जायज मांगों को पूरा किया जायेगा। 
लोक बॉडी अध्यक्ष राजेश पठानिया ने कहा कि हमारे संघर्ष  के बाद इस परियोजना पर कार्य होना शुरू हो गया है इसके लिए हम सरकार और प्रशासन का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं। लेकिन साथ ही राजेश पठानिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि पठानकोट मंडी फोरलेन परियोजना के प्रभावितों के साथ अगर सरकार किसी भी तरह का अन्याय करती है तो फोरलेन उत्पीड़ित लोगों के हक के लिए फिर से आमरण अनशन करने को मजबूर होगी।
इस मौके पर राजेश पठानिया के साथ कमलेश देवी, विशाल कटोच, बलदेव सिंह, सुभाष सिंह, बलकार सिंह, मंगल सिंह, राजेंद्र सिंह तथा तिलक राज आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment