Friday, February 19, 2021

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के घर पहुंचकर परिजनों से कीं संवेदनाएं व्यक्त

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट)

प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के पैतृक निवास स्थान जिला कांगड़ा के फतेहपुर पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सुजान सिंह पठानिया का हाल ही में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व सांसद कृपाल परमार व अन्य भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment