Sunday, December 26, 2021

भाजपा के जश्न दिवस पर मनाया जायेगा काला दिवस: अजय महाजन

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 26 दिसंबर 2021  
जिस सरकार के सभी निर्णय जन विरोधी हों, जिस सरकार से हर वर्ग परेशान है वही भारतीय जनता पार्टी किस मुँह से अपनी सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मना रही है। यह बात नूरपुर के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने रविवार को कांग्रेस सेवा दल बदूही पंचायत में आयोजित झंडा रस्म अदायगी आयोजन के मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। 
महाजन ने कहा कि कांग्रेस इस दिवस को काले दिन के रूप में मनाएगी। साथ ही जिला स्तर पर ज़िलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार से हर वर्ग परेशान है। जिला कांगड़ा की बात की जाए तो यहां पिछले चार वर्षों से फोरलेन विस्थापित सरकार और मंत्रियों से गुहार लगा रहे हैं लेकिन आज तक उनकी कोई सुनवाई नही हो रही। 
उन्होंने कहा कि टाण्डा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत खराब है। लोगों को समय पर इलाज नही मिल रहा जिस कारण लोग बाहरी राज्यों में लूटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आज कांगड़ा जिला से अधिकतम कार्यालयों को बन्द कर उन्हें मंडी शिफ्ट किया जा रहा है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नाम पर आज तक कोई काम नही हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने जनता को हर तरह से प्रताड़ित करने का प्रयास किया है महंगाई, पढ़ाई और सेहत के नाम पर लोगों से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी और सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
इस मौके पर राम रक्खा, हरदीप सिंह (जिला परिषद), रघुनाथ सिंह, साहव सिंह, हरनाम सिंह, रोज़ी जम्वाल (ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष), विक्रम पठानिया, सुशील मिंटू (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), हरवन्स लाल आचार्य, शाम लाल, कर्म चंद, नेक राम, लाल चंद, विपन (पूर्व प्रधान), पपू मन्हास, वलदेब पप्पी, सतविंदर सिंह, जगदीश चौहान, राजन शर्मा, परषोतम प्रकाश साहिल महिला मोर्चा, युवा मोर्चा व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment