समाचार हिमाचल: 30 मार्च 2023
प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्वयं भू-प्रकट आद शिवलिंग काठगढ़ मंदिर सुधार सभा द्वारा आयोजित सप्तशती पाठ गुरुवार को सम्पूर्ण किया गया। सभा के प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि सभा समय समय पर इस प्रकार के धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। श्री राम नवमी के उपलक्ष्य पर चल रहे दुर्गा सप्तशती पाठ आज हवनयज्ञ के साथ सम्पूर्ण किया गया। जिसके बाद रिहोली व खेत्री कलस का व्यास नदी में विसर्जन किया गया। तत्पश्चात सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच व अन्य पदाधिकारियों द्वारा कंजक पूजन भी किया गया।
No comments:
Post a Comment