Wednesday, June 16, 2021

ABVP ने शुरू किया मिशन रक्षक

राकेश शर्मा (हिमाचल विज़िट) 16 जून 2021
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मिशन रक्षक अभियान शुरू किया गया है। जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नूरपुर के जिला संयोजक दिशांत जरयाल  ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन रक्षक अभियान 15 जून से 25 जून तक चलेगा। 
दिशांत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन होने के साथ-साथ एक सामाजिक संगठन भी है जो कि समाज के प्रति अपनी भूमिकाओं को निभाता आ रहा है तथा समाज की हर विपदा का समाधान निकालने का प्रयास करता है। विद्यार्थी परिषद ने सामाजिक क्षेत्र में कई अभियान चलाए हैं तथा लोगों को जागरूक किया है तथा देश की कई समस्याओं का निपटारा किया है। 
विद्यार्थी परिषद द्वारा मिशन रक्षक नामक अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं तथा पंचायत स्तरीय समिति के लोगों को इस अभियान के साथ जोड़कर गांव गांव जाएंगे तथा वहां के लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करने के साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रेरित करेंगे। इस अभियान के तहत विद्यार्थी परिषद के लोग गांव गांव में जाकर मास्क व सैनिटाइजर पहुंचाएंगे, कोविड-19 से बचने के उपाय बताएंगे तथा कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं को जानेंगे तथा उन समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे। 
इस अभियान के अंतर्गत संगठनात्मक जिला नूरपुर के नूरपुर, देहरी, जवाली, सुघभटोली, रे, इंदौरा, सिहुंता तथा चुवाड़ी इकाइयां जिला के विभिन्न स्थानों पर इस अभियान को चलाएंगी।  इस अभियान में नूरपुर जिला के 71 कार्यकर्ता अपनी सेवाएं देंगे। 
दिशांत जरयाल का कहना है कि इस महामारी के कारण लोग काफी परेशान हैं तथा यह अभियान उनकी परेशानियों को कम करने का एक माध्यम भी बन सकता है। विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाया गया यह अभियान लोगों के लिए संजीवनी की तरह काम करेगा ऐसा उनका विश्वास है।

No comments:

Post a Comment