Friday, June 25, 2021

करणी सेना हिमाचल प्रदेश की गग्गल में अहम बैठक आयोजित

राकेश शर्मा(हिमाचलविज़िट) 25 जून 2021 


करणी सेना हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी की एक अहम बैठक आज गग्गल में आयोजित हुई। इस बैठक में जहां नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विशाल भारतीय ने अध्यक्षता की तो वही करणी सेना युवा शक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। हिमाचल की टीम ने रोहित चौहान का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय राहुल चौहान को श्रद्धांजलि देकर की गई। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष विशाल भारतीय ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि रोहित चौहान को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि रोहित चौहान के सहयोग से प्रदेश में भी करणी सेना को एक नए मुकाम पर लेकर जाएंगे।
वही अपने संबोधन में करणी सेना युवा शक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित चौहान ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू व समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके दिवंगत भाई राहुल चौहान ने करणी सेना को लेकर हिमाचल में जो सपने देखे थे उन सपनों को प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सहयोग से साकार किया जाएगा इस कार्यक्रम में करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री विजय श्री जिलाध्यक्ष कांगड़ा अजीत भारतीय, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष रोहित महाजन, युवा शक्ति उपाध्यक्ष रीना राणा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment