हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 29 जून को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। पास हुए छात्रों का प्रतिशत 87.5% है। परीक्षा में 90375 छात्र अपीयर हुए थे। इनमें से 78573 उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 1409 की कंपार्टमेंट आई है। 612 परीक्षा से अनुपस्थित रहे। टॉप की 10 पोजिशन में 77 छात्रों ने स्थान हासिल करने में सफलता पाई है, इसमें से 67 लड़कियां हैं और 10 लड़के ही हैं।
पहले स्थान पर मंडी की 2 छात्राओं ने कब्जा किया है। प्रियंका व देवांगी हिमाचल बोर्ड 10वीं की टॉपर बनी हैं। दोनों ने 99-99% अंक हासिल किये हैं। जबकि दूसरा स्थान बिलासपुर के आदित्य निबकिया ने हासिल किया है। तीसरा स्थान मंडी की अंशुल व ऊना की सिया ठाकुर ने हासिल किया है।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhCOV_7xJGPDP5Tn3GsSk9TUWsJNh1lz7f6EbOkW1bH5C8O9AsMqzfkbdCLg3NgewaUx_GZx9k5fyTfhNxZ1vc0zIrXiCRprGyFso4UD0pZ1OSCop_REfvZWSoCx-fGXSCedSYw3MvQopMy7Nq-nKHCtCzQTIGT_duHHUgDoJABSCXXu8rwZI9RY6btrw/w640-h170/HPBOSE1.jpg)
इस बार परीक्षा में कुल 87.5% छात्रों ने सफलता हासिल की लेकिन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट हर साल की तरह इस साल भी बड़ी शान से फेल हो गई। बच्चे अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बार बार क्लिक करते रहे लेकिन साइट ओपन नहीं हो रही। हालाकिं कुछ अन्य वेबसाइटस पर बड़े आराम से रिजल्ट चेक हो रहा था, लेकिन हर कोई सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट ही चेक करता है। ऐसे में उसे निराशा ही हाथ लगती है।
No comments:
Post a Comment