Monday, June 6, 2022

🔴नूरपुर: विश्व हिंदू महासंघ ने हर्शोल्लास से मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस


गौ वंश को अपना सब कुछ मानने बाले योगी आदित्य नाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में योगी आदित्य नाथ के संगठन विश्व हिंदू महासंघ हिमाचल इकाई की तरफ से आत्म प्रज्ञा आश्रम बागनी में योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर हवन पाठ किया गया। इस मौके पर गौ सेवा दल नूरपुर द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू महासंघ के पंजाब अध्यक्ष व हिमाचल , पंजाब, जम्मू, कश्मीर के प्रभारी महंत सुनील अखिलेश उपस्थित रहे।   
विश्व हिन्दू महासंघ के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र स्मकड़िया प्रदेश महामंत्री नरेंद्र शर्मा ,गौ सेवा दल नूरपुर प्रमुख अर्पण चावला, विश्व हिंदू महासंघ के संगठन मंत्री देवेंद्र राणा , महामंत्री नरेंद्र, आत्म प्रज्ञा आश्रम से स्वामी वेद प्रकाश शिवसेना जिला कांगड़ा अध्यक्ष अंकुश शर्मा , संजय कुमार, जोनू व विश्व हिंदू महासंघ व गौ सेवा दल नूरपुर के समस्त कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे । इस दौरान विश्व हिन्दू महासंघ पंजाब अध्यक्ष व हिमाचल, पंजाब , जम्मू कश्मीर के प्रभारी महंत सुनील अखिलेश द्वारा बेसहारा गौ वंश के लिए मसीहा बने गौ सेवा दल नूरपुर को सम्मानित किया गया, महंत सुनील अखिलेश ने बताया कि गौ सेवा दल नूरपुर हिमाचल के साथ साथ पंजाब में भी बेसहारा गौ वंश के लिए अहम भूमिका निभा रहा है। 
महंत सुनील ने कहा कि जहां एक ओर आजकल युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है वहीं दूसरी ओर गौ सेवक अर्पण चावला जैसे निस्वार्थ गौ सेवक भी हैं, जो युवाओं को गौ सेवा के प्रति जागरूक कर रहे है। इस मौके पर गौ सेवक अर्पण चावला, अंकुश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम सब को युवाओं को नशे से दूर कर के गौ सेवा, समाज सेवा के लिए प्रेरित करना चाहिए। 
अर्पण चावला ने बताया कि आज गौ सेवा दल नूरपुर में 80% युवा वर्ग जुदा हुआ है जो रात दिन निस्वार्थ भाव से बेसहारा गौ वंशज की सेवा कर रहा है। गौ सेवक अर्पण चावला ने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ का उन्हें गौ सेवा में आए दिन सहयोग मिलता रहता है और आगे भी विश्व हिंदू महासंघ व गौ सेवा दल मिल कर बेसहारा गौ वंशज की सेवा कार्य करता रहेगा। 
इस मौके पर 3 साल से हजारों बेसहारा घायल गौ वंश का सहारा बने गौ सेवा दल नूरपुर के गौ सेवक अर्पण  चावला को सम्मानित किया गया।



No comments:

Post a Comment