Sunday, June 19, 2022

🔴हिमाचल: दर्दनाक सड़क हादसा, एक महिला की मौत, 9 घायल

हिमाचल प्रदेश के ऊना में त्यूड़ी नामक स्थान पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत होने से एक महिला की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग इस हादसे में घायल हो गए। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह त्यूड़ी में विपरीत दिशाओं से आ रही दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों कारों में 10 लोग सवार थे। 
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी में पंजाब के लोग सवार थे तो दूसरी गाड़ी में स्थानीय लोग सवार थे।

No comments:

Post a Comment