Monday, August 30, 2021

नूरपुर गौ सेवकों ने सराहनीय ढंग से मनाई जन्माष्टमी

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 30 अगस्त 2021

जैसा कि आज देश और प्रदेश भर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है वहीँ नूरपुर में भी पहला राज्यस्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जहाँ हर कोई अपने अपने ढंग से जन्माष्टमी महोत्स्व मना रहा है वही गौ रक्षा दल नूरपुर के गौ सेवक भगवान श्री कृष्ण के प्रिय गौ बंशज की सेवा कर इस महोत्स्व को मना रहे हैं। 
30 अगस्त जन्माष्टमी के दिन गौ सेवकों ने 3 अलग अलग जगह से 4 घायल गौ बंशज की मलहम पट्टी करने के पश्चात गौ शाला पहुंचा कर सच्चे कृष्ण भक्त और गौ सेवक होने का परिचय दिया। 
जन्माष्टमी के दिन गौ सेवा दल की सदस्या ममता हिन्दू को सूचना मिली कि 2 घायल बैल आते जाते राहगीरो  भाग रहे हैं और उन्हें चोट पहुंचा रहे हैं। इस पर गौ सेविका ममता हिन्दू ने गौ रक्षा दल नूरपुर प्रमुख अर्पण चावला से सम्पर्क किया और तत्काल कार्यवाही करते हुए कड़ी मशक्त के बाद दोनों घायल बैलों  को पकड़ कर उनकी मलहम पट्टी कर उन्हें गौ शाला पहुंचाया गया।  
अर्पण चावला के अनुसार अभी गौ सेवक गौ शाला से वापिस आ ही रहे थे कि उन्हें सूचना मिली कि न्याजपुर (नूरपुर) में एक गौ बंशज को गंभीर चोट लगी है जिस कारण वो तड़प रहा है। सूचना मिलते ही तुरंत गौ सेवक धीरज ठाकुर (अंटू), गौ सेवक कमल व गौ सेवक सलमान को सूचित किया गया, जिन्होंने तुरंत वहाँ पहुंच कर घायल गौ बंशज की मलहम पट्टी की फिर गाड़ी का प्रबंध कर घायल गौ बंशज को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके अतिरिक्त बाघनी में भी एक गौ बंशज के चोटिल होने की सूचना मिलते ही गौ सेवक विनोद, महिंद्र, रवि व अनिल मौके पर पहुंचे और घायल गौ बशंज की मलहम पट्टी की।
गौ सेवक अर्पण चावला ने बताया की गौ सेवा दल के सदस्य दिन हो रात, धूप हो या बारिश या फिर कोई पर्व ही क्यों ना हो गौ बंशज को हर हाल में बचाना अपना परम कर्तव्य और परम् धर्म समझते हैं। अर्पण चावला ने लोगो से अपील की है कि भगवान श्री कृष्ण के प्रिय गौ बंशज को बेसहारा ना छोड़े।


No comments:

Post a Comment