Friday, August 13, 2021

झंडा ना फहराने की धमकी कहीं चुनावी स्टंट तो नहीं: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 13 अगस्त 2021 
कांग्रेस के योगदान की चिंता छोड़िए अपने कुनवे को संभालिए। प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस पार्टी के इतिहास को भूल चुके है और उप चुनावों की आहट से बौखलाहट में ऊलजलूल व्यानबाजी कर रहे हैं। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा का। शर्मा ने कहा कि भाजपा के अपने विधायक रमेश धवाला ही सरकार की कार्यशैली से ना खुश हैं जो कि आम जनता में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। 
शर्मा ने कहा कि प्रदेश की खनन निति पर धवाला अक्सर अपनी ही सरकार को कोसते हुए नजर आते हैं। सुदर्शन शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रशासनिक पकड़ मजबूत होने की बजाए कमजोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव अनिल खाची को समय से पहले पदमुक्त कर देना कोई राजनीतिक मजबूरी हो सकती है, या फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मोहिंदर सिंह की सुपरमेसी का हिस्सा। 
शर्मा ने कहा कि जयराम सरकार की कार्यशैली से आम जनमानस दुखी हो चुका है जहाँ सुबह का फैसला शाम को बदल दिया जाता है। प्रदेश में महंगाई चर्मसीमा पर है, लेकिन अपनी सुविधा के लिए सरकार अपने लिए वुलेटप्रूफ गाडियों और हेलीकाप्टर आदि पर निरंतर सरकार जनता का पैसा खर्च कर रही है। वहीँ सरकार जनता को सुविधाओं के नाम पर मात्र और मात्र आर्थिक संकट का बहाना बना कर गुमराह कर रही है। 
सुदर्शन शर्मा ने कहा उनका मानना है कि उप चुनावों में हार के डर से भोली भाली जनता का ध्यान अन्य राष्ट्रीय मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है जैसे कि हिमाचल में मुख्यमंत्री को 15 अगस्त को झंडा ना फहराने की धमकी, इत्यादि सोची समझी साजिश का हिस्सा हो हो सकती है। जब भी देश के किसी भी कोने में चुनाव, उप चुनाब का माहौल हो तो राष्ट्रीय अखंडता, धर्म का मुद्दा उछाल कर वोटबैंक को बटोरने का प्रयास किया जाता रहा है, लेकिन कांठ की हांडी एक बार चढ़ती है बार बार नही चढ़ती।

No comments:

Post a Comment