Friday, August 20, 2021

सद्धभावना दिवस: जसूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 20 अगस्त 2021 
जैसा कि 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 77वीं जयन्ती देश भर में मनाई जा रही है। हिमाचल में भी जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र नूरपुर के प्रमुख व्यापारिक कस्वा जसूर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 77वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्तां ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मिंटू ने कहा कि आज राजीव गांधी की जयंती है और उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज हम सब याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते देश के विकास में नित नए आयाम जुड़े। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त 1944 में जन्मे राजीव गांधी 1984 में छोटी आयु में ही देश की बागडोर सँभालने ऐसी परिस्थिति में आगे आए जब देश अलग परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा था। और फिर अपना बलिदान भी देश के लिए दिया। 
उन्होंने कहा कि आज का दिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। सद्भावना के रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी छोटी आयु में ही हम सब को छोड़ कर इस दुनिया से चले गए यदि आज राजीव गांधी होते तो उनका राजनीति में एक अलग स्थान होता। इस मौके पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment