Friday, August 27, 2021

उपमंडल नूरपुर में चलेगा नशा निवारण अभियान: YONAD

राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 27 अगस्त 2021 
यूथ ऑफ नूरपुर अगेंस्ट ड्रग्स की टीम जल्द ही नूरपुर उपमंडल में पंचायत स्तर पर नशा निवारण अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत जहां युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए जाएंगे साथ ही उन्हें खेल व पढ़ाई के प्रति भी प्रेरित किया जाएगा। यूथ अगेंस्ट ड्रग्स संस्था को इस अभियान को शुरू करने की इजाजत प्रदेश सरकार से भी मिल चुकी है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष रवि मेहरा ने बताया कि यूथ ऑफ नूरपुर अगेंस्ट ड्रग्स की टीम ने कुछ समय पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उपमंडल में नशा निवारण अभियान शुरू करने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने बताया कि सरकार से अनुमति मिलने के बाद अब जल्द ही संस्था के प्रतिनिधि हर पंचायत में जाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। 
रवि मेहरा ने कहा कि इस अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों के प्रति रुझान बढाने को लेकर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नूरपुर उपमंडल में जिस तरह से नशे का कारोबार फैल रहा है उससे सबसे ज्यादा प्रभावित युवा वर्ग हो रहा है। नूरपुर के युवाओं को नशे से दूर रखा जाए इसके लिए संस्था प्रयास कर रही है और जल्द ही इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इस मौके पर संजय शर्मा, अमित, आंशूल व कमल आदि मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment