(हिमाचलविज़िट) 02 नवंबर 2021
हिमाचल प्रदेश उप चुनाव में जिला काँगड़ा की विधानसभा सीट फतेहपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया विजयी घोषित हुए हैं। मतगणना के शुरुआती दौर में कांटे जी टक्कर चल रही थी और भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी थी, लेकिन बाद में भवानी पठानिया ने बढ़त बना ली जिसे कि भाजपा के प्रयाशी मतगणना के अंतिम दौर तक तोड़ न सके। फलस्वरूप भवानी सिंह पठानिया ने उप चुनाव में फतेहपुर विधान सभा सीट पर बड़े आराम से कब्जा कर लिया।
चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया को 5789 मतों से विजयी घोषित किया गया। 24 चरण तक चली मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18660, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया को 24449, जनक्रांति पार्टी के पंकज दर्शी को 375, निर्दलीय अशोक सोमल को 295 तो वहीँ निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राजन सुशांत को 12927 वोट मिले, जबकि 389 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
No comments:
Post a Comment