राकेश शर्मा (हिमाचलविज़िट) 30 अक्तूबर 2020
द्रोणाचार्य स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय रैत में दो दिवसीय वेविनार के अंतिम दिन का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व मंत्रोचारण के साथ किया गया। कार्यक्रम के दूसरे व अंतिम दिन शिक्षा मंत्री हिमाचल सरकार गोविन्द सिंह ठाकुर ने ज़ूम के माध्यम से कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। मुख्यतिथि ने राष्ट्रीय वेविनार के आयोजन पर द्रोणाचार्य परिवार को बधाई दी।
मुख्यातिथि ने कहा कि यह नीति आने बाले समय में मील का पत्थर सावित होगी, उन्होंने सकरात्मक दृष्टिकोण पर भी प्रकाश डाला। वहीँ विशेष अतिथि के रूप में डा परसना कुमार अध्यक्ष एमजी एन सी आर ई मानव संसाधन मंत्रालय भारत रहे और डा सुनील गुप्ता अध्यक्ष राज्य उच्च शिक्षा परिषद् हिमाचल प्रदेश मुख्या वक्ता रहे।
पैनलिस्ट में डा सुरेश कुमार सोनी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, प्रो डा नैन सिंह अध्यक्ष शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय रहे। इस बेबीनार में देश के कोने कोने से हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और नई शिक्षा नीति के संबंध में जानकारी हासिल की। कार्यक्रम के दूसरे दिन तकनीकी सत्र में प्रो. डा. मनोज कुमार सक्सेना केंद्रीय विश्विद्यालय ने सत्राध्यक्ष के रूपमें शिरकत की वहीँ डा ऋतुबक्शी केंद्रीय विश्विद्यालय जम्मू ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। सत्र की शुरुआत में डा केआर पद्मा और डा के आर डॉन चेनई विश्विद्यालय ने नई शिक्षा निति अध्ययन किस प्रकार किया जाए इस विषय पर चर्चा की, वहीँ आर श्रीदेवी आंध्र प्रदेश ने नई शिक्षा निति पर अध्यापक के रोल पर चर्चा की।
तत्पश्चात द्रोणाचार्य महाविद्यालय सहायक आचार्य मिनाक्षी शर्मा, अनीता चंदेल, मुकेश कुमार, डा कनिका ने नई शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे वहीँ प्रियाजीत राय कलकत्ता विश्विद्यालय ने नई शिक्षा नीति मुश्किलों पर चर्चा की। जय भारती, अनुराग, आदित्य, अंजलि ने भी नई शिक्षा नीति पर बिचार साँझा किए।
कार्यक्रम के अंत में महाविदयालय कार्यकारिणी निदेशक डा बीएस पठानिया ने मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री सहित सभी गणमान्य व्यक्तिओं का धन्यवाद किया और भविष्य में नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागु करने में पूर्ण योगदान करने का दृढ़ संकल्प लिया।
इस मौके पर महाविद्यालय निदेशक जी एस पठानिया, कार्यकारी निदेशक बीएस पठानिया, प्राचार्य बीएस बाग, सभी विभागों के अध्यक्ष, महाविद्यालय तकनीकी विभाग के सदस्य राजेश राणा, शारद वर्मा, कुबेर राणा अदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment