Monday, October 12, 2020

देश-दुनिया से जुड़ीं बड़ी ख़बरें (12 अक्तूबर 2020)

शाश्वत वशिष्ट (हिमाचलविज़िट) 12 अक्तूबर 2020 

सरकारी नौकरियों पर केंद्र का बड़ा फैसला 



केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अब तक 23 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए साक्षात्कार समाप्त कर दिया गया है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2016 के बाद से केंद्र सरकार में ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित) और ग्रुप-सी के पदों के लिए साक्षात्कार को समाप्त कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि 2015 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साक्षात्कार को समाप्त करने का सुझाव दिया था और लिखित परीक्षा के आधार पर नौकरी में चयन की बात कही थी।

दर्दनाक हादसा: 17 लोगों की मौत :

मध्य थाईलैंड में रविवार सुबह एक बस और ट्रेन की टक्कर में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बस में 65 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि घटना उस समय हुई जब पूर्वी बैंकाक के चाचेआंगासओ में बस रेल फाटक को पार कर रही थी। घटना के वक्त बारिश हो रही थी।जिले के मुख्य अधिकारी प्राथुएंग यूकास्सेम ने थाईलैंड के पीबीएस टीवी को बताया कि इस घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई तथा 30 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा ‘‘बारिश के कारण संभवत: बस का चालक ट्रेन को नहीं देख पाया।” पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। 

एक तरफ महिला सुरक्षा की दुहाई और दूसरी तरफ महिलाओं से मार-कुटाई:


उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में टाउन हाल स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्वांचल सह प्रभारी सचिन नायक के सामने ही उपचुनाव प्रत्याशी को रेप का आरोपी बताते हुए टिकट देने का विरोध किया। महिला कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय सचिव के ऊपर गुलदस्ता फेंक दिया, जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुरुष कार्यकर्ताओं ने महिला को जमकर पीटा। हालांकि इस दौरान कुछ कार्यकर्ता उन्हें रोकने की भी कोशिश करते रहे। महिला कार्यकर्ता के साथ आई तीन महिलाओं को भी जमकर पीटा गया। वे भी पार्टी वर्कर थी।

Corona update: 


रविवार को हिमाचल प्रदेश में आए 111 नए कोरोना संक्रमण के मामले। जिला काँगड़ा में 45 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉज़िटिव।

No comments:

Post a Comment